Get App

Closing Bell : खराब ग्लोबल संकेतों से बिगड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 1456 अंक टूटा, निफ्टी 15775 के नीचे हुआ बंद

बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। IT,मेटल, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2022 पर 3:45 PM
Closing Bell : खराब ग्लोबल संकेतों से बिगड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 1456 अंक टूटा, निफ्टी 15775 के नीचे हुआ बंद
बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई

03:43 PM

खराब ग्लोबल संकेतों ने आज बाजार का मूड बिगाड़ दिया। Fed बैठक से पहले बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। IT,मेटल, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही। रियल्टी, ऑटो और फार्मा शेयरों में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 1,457 अंक गिरकर 52,847 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 427 अंक गिरकर 15774 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 1078 अंक गिरकर 33405 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 798 अंक गिरकर 26778 पर बंद हुआ है।

03:30PM

मंदी के बीच भारत बनेगा दुनिया का ब्राइट स्पॉट, बैंक-फाइनेंशियल, कमोडिटी शेयरों से रहें दूर: शंकर शर्मा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें