सरकार द्वारा एयरपोर्ट बंद करने के सभी आदेश वापस ले लिये गये हैं। इसके साथ ही 25 रद्द रूट फिर से चालू करने के आदेश दिये गये हैं। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता रोहन सिंह ने कहा कि 32 एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। सरकार ने तत्काल प्रभाव से ये सभी आदेश वापस ले लिये हैं। जिससे जम्मू, चंडीगढ़, लेह, अमृतसर, भुज, जालंधर जैसे एयरपोर्ट्स पर सेवाएं फिर से बहाल हो रही हैं
अपडेटेड May 12, 2025 पर 04:43 PM