




Loksabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी और शिमोगा में रैलियों को संबोधित कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इन दोनों रैलियो के जरिए वह समाज के दो वर्गों- अनुसूचित जाति और लिंगायत को साधने की कोशिश करेंगे, जो कर्नाटक में पहले बीजेपी के कट्टर समर्थक रहे हैं
Lok Sabha Election History: देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के आज 16 मार्च को बिगुल बजने वाला है। करीब 97 करोड़ लोग 543 लोकसभा सीटों पर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 के मुकाबले, इस बार देश में मतदाताओं की संख्या 6 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं 18 से 29 साल के आयु वर्ग वाले मतदाताओं की संख्या में 2 करोड़ का इजाफा हुआ है
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, क्योंकि इन क्षेत्रों के यात्री सीधे इंद्रप्रस्थ के साथ-साथ मध्य और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए ग्रीन लाइन पर यात्रा करने में सक्षम होंगे
Semiconductor Projects: सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि चिप मैन्युफैक्चरिंग सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है, ये विकास का वो द्वार खोलती है, जो असीम संभावनाओं से भरा हुआ है
PM Modi in Pokhran: पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि भविष्य में भारत की सेना और भारत का डिफेंस सेक्टर कितना बड़ा होने वाला है। इसमें युवाओं के लिए रोजगार और स्व-रोजगार के कितने अवसर बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत डिफेंस सेक्टर में भी एक बड़ा निर्यातक बनता जा रहा है
Vande Bharat Train: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट को विस्तार भी किया गया है। पीएम मोदी राजस्थान का भी दौरा करेंगे।
Dwarka Expressway: जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों ने कहा है कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच द्वारका एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा शुरू होने से इससे दोनों शहरों के बीच का सफर सुगम होने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रियल एस्टेट क्षेत्र में गतिविधियां तेज होंगी और घरेलू तथा विदेशी निवेश आकर्षित होगा
Dwarka Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी देशभर में विभिन्न नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी
PM Modi Azamgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को आजमगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने आजमगढ़ समेत यूपी को कई नई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
PM Modi Azamgarh Visit: लोकसभा चुनाव से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। आज (10 मार्च 2024) आजमगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
PM Modi Assam Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 मार्च 2024) दो दिवसीय दौरे पर असम जा रहे हैं। शुक्रवार को वे काजीरंगा में रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह 9 मार्च को वह काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) में जंगल सफारी का आनंद लेंगे। लिहाजा एलीफेंट राइड और सफारी को आम लोगों के लिए 7 से 9 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है
PM Modi Srinagar Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा कि श्रीनगर के अद्भुत लोगों के बीच आकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि आज समर्पित की जा रहीं विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को बढ़ावा देंगी। पीएम मोदी ने कहा कि ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: देश में चुनावी माहौल बन गया है। हर तरफ राजनीतिक पार्टियां नजर आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर में आयोजित 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में 6400 करोड़ रुपए की लागत से 53 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा है
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में 12,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह वह भूमि है जिसने भारत की आजादी की लड़ाई में नए प्राण फूंके, नई चेतना का संचार किया
Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, यहां से नारीशक्ति ने देश को दिशा दी है। इस धरती ने अनेक शक्ति स्वरूपा इस देश को दी है। लेकिन इसी धरती पर TMC के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में BJP जोर-शोर से जुटी हुई है। बीजेपी इस पैमाने पर एआई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण अब देश की 8 भाषाओं में मुहैया कराया गया है। इसमें तमिल, तेलुगु, पंजाबी, मराठी, ओडिया और मलयालम शामिल हैं
PM Modi Kolkata Visit: कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनका अभिवादन किया। यहां लोगों के बीच पीएम मोदी की दीवानगी देखने को मिली
PM Modi West Bengal Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों देश के कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच आज (6 मार्च 2024) पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता मेट्रो के 3 सेक्शन का उद्घाटन किया। उन्होंने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना से करीब 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। तेलंगाना की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वह इस भावना के साथ काम करते हैं कि राज्यों का विकास ही देश का विकास है
PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, इसकी गारंटी है। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में आशा की किरण बन गया है और नई ऊंचाई को छू रहा है