Left DecorationLeft Decoration
Right DecorationRight Decoration
तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव

संस्थापक, जनशक्ति जनता दल

तेज प्रताप यादव बिहार के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 16 अप्रैल 1988 को हुआ था। तेज प्रताप ने 2015 में पहली बार महुआ सीट से विधायक बनकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। इसके बाद वे बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री (2015-2017) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भी रहे हैं। बीते सालों में तेज प्रताप हमेशा अपने बयानों और विवादों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो वे 12वीं तक पढ़े हैं। 2020 में उन्होंने हसनपुर सीट से चुनाव जीता था। हाल ही में, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्हें RJD से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल (JJD)’ बनाई है और 2025 के चुनाव में इसके बैनर तले उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने नेतृत्व में कई छोटे दलों को भी जोड़ा है और महागठबंधन से अलग होकर राजनीतिक जमीन तैयार की है, जिससे बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव और समीकरण दोनों बदले हैं।