इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला (Tesla) पिछले कुछ समय से छंटनी के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है। एलॉन मस्क (Elon Musk) की इस कंपनी में कई डिपार्टमेंट्स से एंप्लॉयीज को काम से निकाला गया है। इनमें से कई एंप्लॉयीज सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति साझा कर रहे हैं कि कंपनी से निकाले जाने के बाद उनकी जिंदगी कैसे गुजर रही है, इसका खुलासा कर रहे हैं। इन्हीं छंटनी हुए एंप्लॉयीज के बीच एक महिला नोरा डुओंग (Nora Duong) ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा किया है कि वह टेस्ला में अपने काम को लेकर क्या सबसे मिस कर रही हैं। उन्होंने यह स्वीकार किया है छंटनी के बावजूद उन्हें रोना नहीं आ रहा है।
