अगस्त सीरीज के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 19600 के करीब पहुंच गया। बाजार पर HDFC BANK, ICICI BANK, AXIS BANK और TCS के शेयर दबाव बना रहे हैं। लेकिन मिडकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने इंडियामार्ट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने टाटा केमिकल्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने अशोक लीलैंड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
