




चेहरा कौन होगा और कमान कौन संभालेगा? ये इंडिया गुट के लिए बड़ा ही पेचीदा मुद्दा रहा है। गुट के भीतर मतभेदों के बीच, विपक्षी गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में भी बिना किसी चेहरे को आगे किए उतर गया था। चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और AAP के अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया था
Bihar SIR: यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनका नाम SIR के तहत तैयार की गई मतदाता सूची के मसौदे में नहीं मिला। बाद में जब पटना जिला प्रशासन ने उनके दावे को खारिज कर दिया, तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनके EPIC नंबर को बदल दिया गया था
Bihar Elections 2025: मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र मोकामा से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी तक नीतीश कुमार से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है, लेकिन वह JDU के टिकट पर ही मैदान में उतरेंगे। साथ ही अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा, "तेजस्वी यादव को कुछ आता - जाता नहीं है
Land for Job Scam Case: बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नौकरी के बदले जमीन मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने के उनके अनुरोध को खारिज कर देने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (18 जुलाई) को लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया
किशोर की 'जन सुराज पार्टी' अभियान बिहार में काफी चर्चा बटोर रही है और लोगों की भारी भीड़ जुटा रही है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि वे निश्चित रूप से एक फैक्टर हैं। लेकिन बिहार के मतदाता राजनीतिक रूप से काफी जागरूक हैं और वहां चुनाव आम तौर पर दोतरफा लड़ाई वाले होते हैं, जिससे तीसरे पक्ष के लिए सीमित जगह होती है
Bihar News: तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन’ में भाषण दे रहे थे तभी मंच पर एक ड्रोन गिर गया। इस घटना से तेजस्वी यादव को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा
Bihar Elections 2025: प्रशांत किशोर ने कहा कि NDA हो या RJD और कांग्रेस वाला 'इंडिया' ब्लॉक बिहार में सत्ता में वापस आता है, तो भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे। किशोर ने आरोप लगाया कि उन्होंने कोविड मैनेजमेंट में गड़बड़ी की। लोग नाराज हैं। नीतीश कुमार अपनी आखिरी राजनीतिक पारी खेल रहे हैं
इस बार होली शुक्रवार (14 मार्च) को है और मुसलमान शुक्रवार को सामूहिक नमाज अदा करते हैं। उन्होंने कहा, "होली साल में एक बार आती है। यह रंगों का त्यौहार है। अगर कोई मुस्लिम दोस्त पर रंग डाल दे तो वे नाराज हो जाते हैं। इसीलिए मैंने कहा है कि अगर दिल बड़ा है तो बाहर निकलो।" अपनी टिप्पणी के बारे में विस्तार से बताते हुए मधुबनी जिले के बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने मीडिया को बताया कि टकराव से बचने के लिए मुसलमानों को होली के दिन घर पर ही रहना चाहिए
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच नीतीश कुमार ने कहा, "आपको कुछ नहीं पता। जब लालू यादव बिहार में अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को अलग करने का विरोध कर रहे थे। मैंने कहा था कि यह गलत है और मैंने उस समय उनका विरोध किया था। यह टकराव राष्ट्रीय जनता दल के नेता की ओर से नीतीश कुमार सरकार के पेश किए गए बजट पर कटाक्ष करने के एक दिन बाद हुआ है
Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों को पार्टी से संबंधित सभी बड़े फैसलों पर पूर्ण अधिकार दिए गए, जिसमें इसका नाम और चुनाव चिन्ह भी शामिल है। इस फैसले से तेजस्वी यादव की लालू यादव के उत्तराधिकारी के रूप में स्थिति मजबूत हुई है और पार्टी के भीतर ऐतिहासिक बदलाव हुआ है
Bihar News: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास से बेड, बेसिन, AC और टोंटी उखाड़कर अपने साथ लेकर चले गए हैं। बीजेपी ने इन आरोपों पर RJD ने जोरदार पलटवार किया है, जिससे राज्य में सियासी घमासान मच गया है
Election Results 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों में 240 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 32 कम है। जबकि BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 292 सीटें हैं। गठबंधन को अपने सहयोगियों को अपने पक्ष में बने रहने और पक्ष बदलने की जरूरत नहीं होगी
Lok Sabha Election 2024: सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़कर BJP की अगुवाई वाली NDA में चले जाने के कारण तेRJD नेता जस्वी यादव ने जनवरी में उपमुख्यमंत्री पद खो दिया था। तेजस्वी ने मंगलवार को नीतीश कुमार के एक बार फिर 'पलटी' मारने की भविष्यवाणी की थी
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘‘जनविश्वास महारैली’’ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि RJD मुस्लिम और यादव (MY) की पार्टी है, लेकिन असल में यह M-Y और ‘बाप’ (BAAP) की पार्टी है, जिसमें “B” से बहुजन, ‘A’ से अगडा, ‘A’ से आधी आबादी (महिलाएं) और ‘P’ से गरीब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नेता हमेशा जुमलेबाजी करते हैं, लेकिन “हम इस देश और बिहार के लोगों के अधिकारों और नौकरियों के लिए लड़ते हैं
Jan Vishwas Yatra: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव जनता का भरोसा जीतने के खातिर अपनी 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी NDA के साथ राज्य में नई सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके तेजस्वी अपनी इस यात्रा के जरिये 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे
Land for Job Scam: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue court in Delhi) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi), उनकी बेटी हेमा यादव और RJD सांसद मीसा भारती को अगली सुनवाई की अगली तारीख तक होने तक अंतरिम जमानत दे दी है।
Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार 10 फरवरी को विश्वासमत हासिल करेगी। संसदीय कार्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पारंपरिक संबोधन के बाद विश्वास मत हासिल करेगी
Bihar Political Crisis: कड़ाके की इस ठंड में बिहार का सियासी पारा आग उगल रहा है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार RJD का साथ छोड़कर NDA का दामन फिर से थाम सकते हैं। इसके लिए कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि सीएम आज (28 जनवरी 2024) को इस्तीफा देकर फौरन शपथ ग्रहण कर सकते हैं
Nitish Kumar Video: सीएम झुककर मीडिया कर्मियों का अभिवादन करने लगे और उनके सामने एक तरह से नतमस्तक हो गए। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। जब उनके सुरक्षाकर्मी कैमरे के आगे आ गए तो उन्हें बगल हटाकर नीतीश कुमार पत्रकारों के आगे झुककर सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए नजर आए
इस आश्वासन के बाद तेजस्वी यादव की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल 25 मार्च को CBI के दिल्ली मुख्यालय में जांच अधिकारी के सामने सुबह साढ़े 10 बजे पेश होंगे। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों पर गौर करने के बाद उस याचिका का निपटारा किया, जिसमें तेजस्वी यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की तरफ से उन्हें जारी किए गए समन को रद्द करने का अनुरोध किया था