केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि LIC के पैसे को अदाणी ग्रुप (Adani group) को दिया जा रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी कंपनी का पक्ष नहीं लेती है और उसके सभी फैसले पारदर्शी तरीके से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और सुप्रीम कोर्ट इस मामले को देख रहे हैं और उन्होंने सरकार को क्लीन चिट दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सरकार के खिलाफ कोई आरोप नहीं है।"
