Get App

Rocket Share: 1 महीने में 44% चढ़ा ये NBFC स्टॉक, आज फिर हिट किया 52-week high

NSE और BSE पर संयुक्त रूप से इस कंपनी के 1.656 करोड़ इक्विटी शेयरों में खरीद-फरोख्त नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2022 पर 5:52 PM
Rocket Share: 1 महीने में 44% चढ़ा ये NBFC स्टॉक, आज फिर हिट किया 52-week high
पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक का भाव दोगुना हो गया यानी कि इसमें 110 प्रतिशत की तेजी आई है

पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp)(जिसे पहले Magma Fincorp के नाम से जाना जाता था) के शेयरों में बुधवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस तेजी की बदौलत ये स्टॉक 52-हफ्ते के उच्च स्तर 343.75 रुपये पर पहुंच गया। अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीद में इस स्टॉक में तेजी नजर आई।

आज सुबह 10:24 बजे इस शेयरों में बड़ी मात्रा में कारोबार होने के कारण Poonawalla Fincorp 6 प्रतिशत चढ़कर 335.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 58,622 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई और बीएसई पर कुल इक्विटी के 2 प्रतिशत यानी कि संयुक्त रूप से 1.656 करोड़ इक्विटी शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली।

Poonawalla Fincorp साइरस पूनावाला समूह (Cyrus Poonawalla group) द्वारा प्रोमोटेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं दूसरी तरफ एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें